March 4, 2026

CG Morning News: सीएम साय आज मनेंद्रगढ़-चिरमिरी दौरे पर, BJP संयुक्त मोर्चा की बैठक; रायपुर में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम

रायपुर। विष्णु देव साय आज राजधानी समेत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

दोपहर 12:50 बजे वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लिए रवाना होंगे। पोड़ी के मालवीय नगर स्थित मंगल भवन में दोपहर 2:05 बजे लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद श्री जगन्नाथ मंदिर, पोड़ी में दर्शन कर शाम 5 बजे बैकुंठपुर पहुंचेंगे।

शाम 7:10 बजे झुमका बोट क्लब में ओपन एयर थिएटर का लोकार्पण करेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, बैकुंठपुर में होगा।

भाजपा संयुक्त मोर्चा की अहम बैठक

राजधानी रायपुर में आज भाजपा के सातों मोर्चों की संयुक्त बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की गई है। इसमें महिला, युवा, किसान, एसटी, एससी और ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल होंगे। संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति पर चर्चा होगी।

स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज का आगमन

डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि आज शाम 4:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे 16 और 17 फरवरी को राजधानी में रहेंगे। उनका आगमन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के आमंत्रण पर हो रहा है।

मध्यान्ह भोजन योजना पर कांग्रेस का आरोप

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर मध्यान्ह भोजन योजना बंद करने की साजिश का आरोप लगाया है। पीसीसी प्रवक्ता वंदना राजपूत ने दावा किया कि 40 दिनों से बच्चों को पोषण आहार नहीं मिल रहा है, जिससे स्कूलों में उपस्थिति प्रभावित हो रही है।

रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम

गौरव यात्रा का नगर आगमन
तात्यापारा चौक स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समक्ष शाम 4:30 बजे स्वागत व धर्मसभा आयोजित होगी।

सालासर धाम वार्षिकोत्सव
श्री सालासर धाम में सुबह 10 बजे से धार्मिक अनुष्ठान, महाभंडारा और शाम को महाआरती व भजन संध्या का आयोजन होगा।

महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक प्रदर्शनी
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर और नवा रायपुर में शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।