May 17, 2026

CG Morning News: रायपुर में आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लखपति दीदी सम्मेलन में करेंगे संवाद

रायपुर। Vishnu Deo Sai शनिवार को राजधानी Raipur में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से प्रस्थान कर 2:30 बजे Sardar Balbir Singh Juneja Indoor Stadium, बुढापारा पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक ‘राज्य स्तरीय बिहान लखपति दीदी सम्मेलन 2026’ में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे स्टेडियम से प्रस्थान कर 3:40 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। शाम 5:30 बजे Bharatiya Janata Party कार्यालय, एकात्म परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद 6:30 बजे अश्वनी नगर स्थित सोनकर बाड़ी में आयोजित रंगपंचमी उत्सव में भाग लेकर रात 7:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे

लखपति दीदियों से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Chhattisgarh State Rural Livelihood Mission Bihan द्वारा इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma करेंगे।

इस दौरान प्रदेशभर से आई हजारों लखपति दीदियों से मुख्यमंत्री संवाद कर उनकी सफलता की कहानियां सुनेंगे। कार्यक्रम में लखपति दीदी पर आधारित कॉफी टेबल बुक, छत्तीसकला ब्रांड बुक का विमोचन और लखपति दीदी ग्राम पोर्टल का शुभारंभ भी किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को सम्मानित किया जाएगा।

UPSC में सफल अभ्यर्थियों को CM साय की बधाई

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने Union Public Service Commission की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और यह दर्शाती है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

‘CG वायु योजना’ से फिर शुरू होंगी लोकल उड़ानें

छत्तीसगढ़ में करीब डेढ़ साल से बंद स्थानीय हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। राज्य सरकार ने ‘सीजी वायु योजना’ शुरू की है, जिसके लिए बजट में 30 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस योजना के तहत रायपुर से Jagdalpur, Ambikapur और Bilaspur के बीच अगले छह महीनों में हवाई सेवाएं शुरू करने की योजना है। सरकार एयरलाइंस कंपनियों को आर्थिक सहायता देगी, जिससे टिकट किराया कम रखा जा सके।

रायपुर में आज के प्रमुख सामाजिक व धार्मिक आयोजन

अग्रवाल प्रीमियर लीग 4.0 की शुरुआत
अग्रवाल युवा मंडल की ओर से दो दिवसीय बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट ‘अग्रवाल प्रीमियर लीग 4.0’ का आयोजन आज से सीजी क्लब, सिविल लाइंस में सुबह 9 बजे से होगा।

महाराष्ट्र मंडल का होली मिलन समारोह
समता कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर में शाम 6:30 बजे से होली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
शहर में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन संत चिन्मयदास महाराज द्वारा किया जाएगा। सुबह 9 बजे चिंताहरण हनुमान मंदिर, चौबे कॉलोनी से कलश यात्रा निकाली जाएगी, जबकि कथा का समय दोपहर 3:30 से शाम 7:30 बजे तक रहेगा।