राज्यपाल रमेन डेका आज मंडला दौरे पर
Ramen Deka आज मध्यप्रदेश के Mandla जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल सुबह 9 बजे एथनिक जोहार टूरिस्ट रिसोर्ट, चिल्फी से रवाना होकर 10:30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद वे रामनगर स्थित चौगान में आयोजित “आदि उत्सव-2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
‘विष्णु का सुशासन कांग्रेस को नहीं पच रहा’ : भाजपा
Bhupesh Baghel द्वारा पेट्रोल-डीजल किल्लत और भाजपा नेताओं के अपमान को लेकर दिए गए बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता नलिनीश ठोकने और शताब्दी पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और Vishnu Deo Sai सरकार सुशासन के संकल्प के साथ काम कर रही है।
बढ़ती महंगाई पर कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Indian National Congress आज बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। जिला कांग्रेस भवन गांधी मैदान में दोपहर 1:30 बजे आयोजित प्रेस वार्ता को पूर्व मंत्री Shiv Dahariya संबोधित करेंगे।
रेडियो पर लू से बचाव पर होगी चर्चा
All India Radio रायपुर के कार्यक्रम “बातों-बातों में” में आज गर्मी और लू से बचाव पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. विमल किशोर रॉय की विशेष बातचीत सुबह 9 बजे एफएम और प्राइमरी चैनल पर प्रसारित होगी।
रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम
दादागुरुदेव की बड़ी पूजा
- स्थान : जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी
- समय : सुबह 9:30 बजे से
पोस्टर प्रदर्शनी एवं काव्यपाठ
- स्थान : विमतारा, शांतिनगर
- समय : शाम 6:30 बजे से
‘कवि प्रणाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम
- स्थान : कालीबाड़ी परिसर, कालीबाड़ी चौक
- समय : शाम 7 बजे
वट सावित्री अमावस्या पर्व
- स्थान : शनिदेव पंचमुखी हनुमान मंदिर, पंडरी
- कार्यक्रम :
- सुबह 5 बजे से अभिषेक
- दोपहर 2 बजे से भंडारा
- शाम 6 बजे से भजन
- रात 8 बजे महाआरती





