विश्वकप कबड्डी विजेता संजू देवी का होगा सम्मान
विश्वकप कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी संजू देवी का आज उपमुख्यमंत्री द्वारा सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित निवास में सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की पहल की जाएगी।
पीसीसी चीफ दीपक बैज का महासमुंद-बागबहरा दौरा
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज आज महासमुंद और बागबहरा दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होंगे और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरे को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
महिला आरक्षण बिल गिरने पर BJP का कांग्रेस पर हमला
लोकसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल गिरने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि विपक्ष नारी शक्ति के सशक्तिकरण का विरोध कर रहा है। वहीं भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। भाजपा महिला मोर्चा ने भी इसे महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया।
ई-चालान भुगतान का अंतिम मौका, 5 मई को लोक अदालत
रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए अंतिम मौका दिया जा रहा है। 5 मई को लोक अदालत में सभी मामलों का समाधान किया जाएगा। इससे पहले वाहन मालिकों को ट्रैफिक थाने में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
- एक लाख से अधिक ई-चालान लंबित
- लोक अदालत के बाद वाहनों की जब्ती की कार्रवाई संभव
सीतापुर चुनाव याचिका हाईकोर्ट में खारिज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सीतापुर विधानसभा चुनाव को रद्द करने और पुनः चुनाव कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में नामांकन निरस्त होने को आधार बनाया गया था, लेकिन अदालत ने इसे अस्वीकार कर दिया।
रायपुर के प्रमुख कार्यक्रम आज
परशुराम जन्मोत्सव
- स्थान: रमाकुंज, परशुराम मंदिर, डंगनिया
- समय: शाम 7 बजे
परशुराम राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी
- स्थान: महाकोशल कला वीथिका, रायपुर
- समय: शाम 6 बजे
प्रदेश स्तरीय बैठक
- स्थान: कर्मचारी भवन, तेलीबांधा
- समय: सुबह 10 बजे





