आज के प्रमुख कार्यक्रम और खबरें
- CM विष्णुदेव साय का कार्यक्रम: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह 11:15 बजे ओमाया गार्डन पहुंचेंगे, जहां वे जल संसाधन विभाग के स्रोत महोत्सव में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंत्रालय जाएंगे और शाम 5 बजे तक कार्यालयीन कार्य करेंगे। शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव की प्रेस कॉन्फ्रेंस: उपमुख्यमंत्री अरुण साव दोपहर 1 बजे नवा रायपुर स्थित संवाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वे PWD की उपलब्धियां और आगामी कार्ययोजना की जानकारी देंगे।
- कांग्रेस की बैठक: शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक दोपहर 12 बजे गांधी मैदान में होगी। इसमें स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।
- भाजपा सहयोग केंद्र: मंत्री ओपी चौधरी आज दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं और आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
- पंकज शर्मा ने भेजा नोटिस: कांग्रेस के पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा ने भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास को नकटी प्रकरण में कथित झूठे आरोप लगाने के मामले में सार्वजनिक माफी मांगने का कानूनी नोटिस भेजा है। माफी नहीं मांगने पर मानहानि का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी गई है।
- कर्मचारी संगठनों का 11 सूत्रीय मांग पत्र: राज्य कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ और राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने पुरानी पेंशन योजना समेत 11 मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।
- अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति: शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की पुनर्नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने नियुक्ति को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है।
- ‘दृश्य संवाद 2026’ का शुभारंभ: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के ‘दृश्य संवाद 2026’ का शुभारंभ होगा। 19 से 21 अगस्त तक घासीदास संग्रहालय में फोटो प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल दोपहर 12 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
I prefer this response





