रायपुर:
छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासन से जुड़ी आज की बड़ी खबरों पर नज़र डालते हैं—
- VB-GRG बिल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में VB-GRG बिल (विकसित भारत–गारंटी फ़ॉर रोज़गार और आजीविका मिशन–ग्रामीण) को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत–जी राम जी) अधिनियम, 2025 पर भी जानकारी देंगे। - CM साय का आज का कार्यक्रम:
- सुबह 11:30 बजे – मंत्रालय में विभागीय बैठक
- दोपहर 2:00 से 4:30 बजे – कार्यालयीन कार्य
- शाम 5:00 बजे – भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस
- नेशनल ट्राइबल गेम्स:
आज से नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए ट्रायल की शुरुआत होगी। - दिल्ली में राजनीतिक मंथन:
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर दिल्ली में आज अहम चर्चा होगी। - बिहान महिलाओं का प्रदर्शन:
बिहान योजना से जुड़ी महिलाएं आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगी।




