Raipur। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कई अहम कार्यक्रम और राजनीतिक गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद की बैठक में भी शामिल होंगे, जो विधानसभा परिसर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सरकार के विभिन्न अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, मंत्री Kedar Kashyap और मंत्री Tank Ram Verma विधायकों के सवालों के जवाब देंगे। वहीं विधायक Ajay Chandrakar, Dharamjeet Singh और Dharamlal Kaushik स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। इसके अलावा विधायक Dwarkadhish Yadav सिरपुर महोत्सव के आय-व्यय को लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे।
सदन में सभापति Amar Agrawal विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगे। साथ ही विधायक Sheshraj Harvansh, Ambika Markam और Sandeep Sahu याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा डिप्टी सीएम Vijay Sharma, मंत्री Dayal Das Baghel और मंत्री Rajesh Agrawal के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी।
इधर माय भारत छत्तीसगढ़ और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। रायपुर स्थित पुरानी विधानसभा के प्रेक्षागृह में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य के 30 जिलों से करीब 150 युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इनमें से तीन प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
वहीं नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री Arun Sao स्वच्छता दीदियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं और महिला हितग्राहियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ स्वच्छता लीग की भी शुरुआत की जाएगी।
इसके अलावा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत सहायक मानचित्रकार (सिविल) भर्ती परीक्षा के लिए Chhattisgarh Professional Examination Board (व्यापमं) ने 15 मार्च को होने वाली परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इधर अफीम की खेती के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस 12 मार्च को प्रदेशभर में बीजेपी कार्यालयों का घेराव करेगी और जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा।





