March 3, 2026

CG Ghar Mantri Vijay Sharma ने नक्सल पुनर्वास नीति में किया अनोखा प्रयास

कवर्धा: प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने नक्सल पुनर्वास नीति को जमीनी रूप देते हुए एक अनोखी पहल की है। पुनर्वास योजना के तहत आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को राजधानी रायपुर स्थित नंदन वन जंगल सफारी घुमाने ले जाया गया, जहां उन्होंने खुलकर बातचीत की और उनके अनुभव सुने। इसे पुनर्वास नीति के मानवीय चेहरे के रूप में देखा जा रहा है।

आत्मसमर्पण कर चुके पूर्व नक्सलियों को जंगल सफारी के बाद गृह मंत्री ने अपने सरकारी निवास पर सभी को भोजन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनके वर्तमान जीवन, जरूरतों और पुनर्वास की स्थिति का जायजा लिया।

बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पण कर चुके लोग अब सामान्य जीवन से संतुष्ट और पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित व स्थिर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की पहल और सहयोग के लिए गृह मंत्री का आभार जताया। आज 11 बजे सभी नक्सली विधानसभा जाएंगे, जहां वे विधानसभा की कार्यवाही देखेंगे और समझेंगे।