
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा और युवा मोर्चा में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं।
यह नियुक्तियां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई हैं और आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी सूची के अनुसार —
🔹 अल्पसंख्यक मोर्चा में 9 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
🔹 अनुसूचित जाति मोर्चा में 5 जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं।
🔹 युवा मोर्चा में 13 जिला अध्यक्षों के साथ महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति मिलेगी।








