CG News | रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक बार फिर सहयोग केंद्र शुरू किया जा रहा है। करीब तीन माह के अंतराल के बाद यह केंद्र 3 फरवरी से 6 फरवरी तक संचालित होगा, जहां प्रदेश के मंत्री बारी-बारी से कार्यकर्ताओं और आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के निर्देश देंगे।
प्रदेश में सहयोग केंद्र की शुरुआत पहली बार वर्ष 2024 में की गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2025 में इसे दोबारा शुरू किया गया, लेकिन दीपावली के चलते यह महज दो सप्ताह ही चल सका। इस दौरान मंत्रियों के पास एक हजार से अधिक शिकायतें और मांगें आई थीं, जिनमें से करीब आधी समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया था। सहयोग केंद्र बंद होने के बाद कार्यकर्ता लंबे समय से इसके दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
3 से 6 फरवरी तक ये मंत्री सुनेंगे समस्याएं
- 3 फरवरी:
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल
साथ में – भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय - 4 फरवरी:
कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल
साथ में – प्रदेश भाजपा महामंत्री अखिलेश सोनी - 5 फरवरी:
श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन
साथ में – प्रदेश भाजपा महामंत्री यशवंत जैन - 6 फरवरी:
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल
साथ में – भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू
सहयोग केंद्र के माध्यम से संगठन और सरकार के बीच समन्वय बनाते हुए जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।





