असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के 25 IAS और 5 IPS अधिकारियों को चुनाव ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों की तैनाती संबंधित राज्यों में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी, निष्पक्ष मतदान और आदर्श आचार संहिता के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए IAS अधिकारी
रितु सेन, सिद्धार्थ कोमल परदेसी, नीलम नामदेव एक्का, एस. प्रकाश, भुवनेश यादव, एस. भारती दासन, अंकित आनंद, मो. कैसर अब्दुल हक, समी आबिदी, हिमशिखर गुप्ता, शिखा राजपूत तिवारी, राजेश सिंह राणा, अवनीश कुमार शरण, धर्मेश कुमार साहू, पदुम सिंह एल्मा, रमेश कुमार शर्मा, सारांश मित्तर, रिमी जे.एस. एक्का, संजीव कुमार झा, तारन प्रकाश सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार मीणा, रजत बंसल, जगदीश सोनकर, विनीत नंदनवार और रितुराज रघुवंशी।
ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए IPS अधिकारी
आनंद छाबड़ा, रतन लाल डांगी, अजय कुमार यादव, अंकित कुमार गर्ग और बद्रीनारायण मीणा।
निर्वाचन आयोग के इस निर्णय को चुनावों की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।









