रायपुर। Chhattisgarh State Open School ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (हायर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के छात्रों के लिए ये परी
क्षाएं मार्च–अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएंगी।
जारी समय-सारणी के अनुसार 12वीं की परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 17 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक ली जाएगी।
बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र पर
- 8:30 बजे – छात्रों को स्थान ग्रहण करना होगा
- 8:35 बजे – उत्तरपुस्तिका वितरण
- 8:40 बजे – प्रश्न पत्र वितरण
- 8:45 से 11:45 बजे तक – उत्तर लेखन
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि इस दौरान शासन या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होंगी। हालांकि आवश्यक होने पर बोर्ड परीक्षा तिथियों में बदलाव कर सकता है।
8 अप्रैल तक होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
बोर्ड के अनुसार परीक्षा केंद्राध्यक्ष 8 अप्रैल 2026 तक प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित कराएंगे। सैद्धांतिक परीक्षा के दौरान ही छात्रों को प्रायोगिक परीक्षा की जानकारी दी जाएगी।
हायर सेकेंडरी की सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हाईस्कूल की प्रायोगिक परीक्षा और हाईस्कूल की सैद्धांतिक परीक्षा वाले दिन हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षा कराई जा सकती है।
बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे समय सारणी और परीक्षा निर्देश ध्यान से देखें और परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थित हों।






