भूपेश बघेल नक्सलवाद खत्म नहीं चाहते थे: अरुण साव
रायपुर:
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वे कभी नहीं चाहते थे कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व सरकार के दौरान सुरक्षा बलों के हाथ बांध दिए गए थे और उनकी मंशा प्रदेश के विकास के अनुकूल नहीं थी।
नक्सलियों के सरेंडर पर सरकार की नीति का असर
रायपुर: उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ अभियान चलाया है। नक्सलियों के सरेंडर करने पर उन्हें बेहतर पुनर्वास देने और आम लोगों तक सरकारी सुविधाएं पहुंचाने की नीति का सकारात्मक परिणाम मिला है। उन्होंने दावा किया कि कम समय में नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया है।
पश्चिम बंगाल पर भी साधा निशाना
रायपुर: पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारी को बंधक बनाए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अरुण साव ने कहा कि वहां कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए तानाशाही के आरोप लगाए और कहा कि आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
पेट्रोल कीमतों पर बोले- वैश्विक स्थिति सुधरेगी
रायपुर: वैट में छूट खत्म होने से बढ़े पेट्रोल दामों पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वैश्विक परिस्थितियों का असर है। उन्होंने भरोसा जताया कि हालात सामान्य होने पर कीमतों में सुधार होगा और जनता सरकार के साथ है।
मनीष कुंजाम के आरोपों को बताया निराधार
रायपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मनीष कुंजाम के उस आरोप को खारिज किया जिसमें नक्सली सरेंडर को लेकर बड़ी डील का दावा किया गया था। उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है और नक्सली स्वेच्छा से सरकार की नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं।





