डॉ. रमन सिंह ने नक्सलवाद के मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि आज भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका है।
उन्होंने कहा कि बस्तर, जो वर्षों तक भय और हिंसा के साए में रहा, अब पूरी तरह नक्सल मुक्त होकर शांति, विकास और विश्वास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।
डॉ. रमन सिंह ने विश्वास जताया कि अब बस्तर की धरती पर फिर से खुशियों की बहार लौटेगी। विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और आम जनजीवन तेजी से समृद्धि की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यहां ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी, लोक संस्कृति का पुनर्जीवन होगा और गांव-गांव में उत्सव व प्रगति का माहौल बनेगा।
इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने सभी सुरक्षा बलों के वीर जवानों को नमन किया और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन देश के सामूहिक प्रयासों और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है, जिससे बस्तर सहित पूरा क्षेत्र अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा।





