January 16, 2026

CG Recruitment News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भर्ती परीक्षाओं की समीक्षा, पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर

रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश में आयोजित हो रही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की व्यापक समीक्षा की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य भर्ती प्रक्रियाओं को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराना रहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने यह भी कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इन मामलों में तकनीक, निगरानी और जवाबदेही को और मजबूत किया जाए, ताकि योग्य उम्मीदवारों को समय पर अवसर मिल सके।

इस बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे और उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं पर अपने सुझाव रखे।

प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं और सरकारी फैसलों से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट पर बने रहें।