March 3, 2026

रायपुर: बीजापुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर में 5 सड़क परियोजनाओं के लिए 108.96 करोड़ की निविदा मंजूर

रायपुर: राज्य शासन ने बीजापुर, बलौदाबाजार-भाटापारा और रायपुर जिलों में कुल 5 सड़कों के निर्माण के लिए 108 करोड़ 96 लाख रुपए की निविदा मंजूरी दी है। इस राशि से तीनों जिलों में पुल-पुलियों सहित कुल 73.86 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को समय पर और गुणवत्ता सुनिश्चित कर काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य परियोजनाएँ:

  • बीजापुर: पिनकोंडा से चेरपाल मार्ग, 42.56 किलोमीटर, 47.64 करोड़ रुपए, 80 पुल-पुलिया।
  • बलौदाबाजार-भाटापारा: रिसदा बायपास, 7 किलोमीटर, 11.91 करोड़ रुपए।
  • रायपुर:
    • भानसोज-बरछा-मालीडीह-खौली मार्ग, 9 किलोमीटर, 20.17 करोड़ रुपए।
    • चरौदा-धरसींवा फोरलेन गौरवपथ, 3.20 किलोमीटर, 14.81 करोड़ रुपए।
    • रायपुर रेलवे स्टेशन से शदाणी दरबार एक्सप्रेस-वे, 12.10 किलोमीटर, 14.43 करोड़ रुपए।

लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य अनुबंधित मापदंडों के अनुसार होंगे और किसी अन्य को सब-लेट या पावर-ऑफ-अटॉर्नी के माध्यम से नहीं सौंपे जाएंगे। निविदा मंजूरी के साथ एडीशनल परफॉर्मेंस सिक्योरिटी (APS) की बैंक गारंटी की शर्त भी रखी गई है।