March 3, 2026

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की संभावित तिथियां घोषित, तैयारी अंतिम चरण में

रायपुर: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 15 अक्टूबर 2025 को जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुरूप अब संभावित परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं।

शिक्षक भर्ती के लिए तीन अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं:

  • सहायक शिक्षक: 11 अक्टूबर 2026
  • शिक्षक: 25 अक्टूबर 2026
  • व्याख्याता: 29 नवंबर 2026

व्यापम ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, प्रवेश पत्र और अन्य अपडेट के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

इन परीक्षाओं का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और अब तिथियों की घोषणा के साथ अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी अंतिम चरण में पहुँचाने का अवसर मिल गया है।