रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट पेश किया। पहली बार GYAN और दूसरी बार GATI थीम पर बजट पेश करने के बाद अब सभी की निगाहें वित्त मंत्री के तीसरे बजट की थीम पर हैं।

बजट पेश करने से पहले, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में प्रवेश से पहले दहलीज पर माथा टेककर अपने बजट को प्रमाणित किया। मंत्री ने गाड़ी से उतरते ही दहलीज पर बजट रखकर यह पारंपरिक रिवाज निभाया और फिर सदन में प्रवेश किया।





