सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी का ऐलान
रायपुर।
छत्तीसगढ़ के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी सौगात दी है। राज्य कर्मचारी संघ के आठवें प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ता (DA) 3 प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की। इसके बाद अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत DA मिलेगा। इस फैसले के बाद कर्मचारी संगठनों ने सरकार का आभार जताया है।
खबर का असर: अश्लील डांस अनुमति मामले में SDM हटाए गए
गरियाबंद।
अश्लील डांस कार्यक्रम की अनुमति से जुड़े मामले में लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है। कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम को पद से हटाकर कलेक्टोरेट अटैच कर दिया है और उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।
मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में जांच समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी।
प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, पास्टर गिरफ्तार
बिलासपुर।
बिलासपुर जिले से धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराया जा रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार किया।
AAP सरपंच हत्याकांड: रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
रायपुर।
पंजाब के अमृतसर में शादी समारोह के दौरान AAP सरपंच की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के दो आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की प्रक्रिया में जुटी है।
धान खरीदी केंद्र में 80 लाख की हेराफेरी से हड़कंप
सूरजपुर।
सूरजपुर जिले के भैयाथान तहसील स्थित सारारावां धान खरीदी केंद्र से करीब 80 लाख रुपये मूल्य का धान कम पाए जाने का मामला सामने आया है। 6470 बोरियों की हेराफेरी से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जांच जारी है।
दिनभर की अन्य प्रमुख खबरें
- मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशव्यापी उपवास आंदोलन
- कवर्धा के बाद महासमुंद में चूहों द्वारा धान खाने का मामला
- महादेव सट्टा केस: आरोपी ASI को हाईकोर्ट से राहत
- CM साय 21 जनवरी को करेंगे फिल्म सिटी का भूमिपूजन
- कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद शहर में अलर्ट
- बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी हिरासत में
- रायपुर में सेलिब्रिटी विजिट: एक्टर रणदीप हुड्डा ने की छत्तीसगढ़ी संस्कृति की तारीफ
- जूनियर मिस इंडिया 2026 में बस्तर की बेटी पंक्ति को ‘मिस फोटोजनिक’ खिताब
- अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, 1450 से अधिक कट्टे जब्त
- राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में 8 राज्यों के 485 प्रतिभागियों की भागीदारी





