सीएम विष्णु देव साय आज करेंगे बालोद जिले का दौरा
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
दोपहर 12:30 बजे बालोद रवाना होकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
इसके बाद दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी के समापन समारोह में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे और शाम 7 बजे युवारत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
बालोद में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आज समापन
बालोद।
प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आज बालोद जिले में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मंत्री, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। आयोजकों के अनुसार 13 जनवरी को विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ग्राम दुधली में देश-विदेश से आए करीब 15 हजार रोवर-रेंजर शामिल होंगे।
कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ जारी, आंदोलन का ऐलान
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। पार्टी ने 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने की घोषणा की है।
इस दौरान कांग्रेसी नेता डोर-टू-डोर जाकर मनरेगा से जुड़े मुद्दों और सरकार की नीतियों को लेकर जनजागरण करेंगे।
- 30 जनवरी: वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना
- 31 जनवरी से 6 फरवरी: जिला स्तरीय धरना
- 7 से 15 फरवरी: राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव
- 16 से 25 फरवरी: क्षेत्रीय AICC रैलियां
भाजयुमो की ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ आज
रायपुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 12 जनवरी को सुबह 7 बजे स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। दौड़ सुभाष स्टेडियम से विवेकानंद सरोवर (बूढ़ा तालाब) तक आयोजित की जाएगी।
ABVP की तिरंगा यात्रा आज, 1000 विद्यार्थी करेंगे वंदे मातरम् का गायन
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में 1000 विद्यार्थी सामूहिक वंदे मातरम् का गायन करेंगे।
कार्यक्रम में रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे सहित विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
समय: सुबह 11:30 बजे
स्थान: साइंस कॉलेज, रायपुर
स्वामी विवेकानंद को आज पुष्पांजलि कार्यक्रम
रायपुर।
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी को नगर निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे बूढ़ा तालाब स्थित नीलाभ उद्यान परिसर में स्वामी विवेकानंद की ध्यानमग्न विशाल प्रतिमा के समक्ष होगा।
नगर निगम ने जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।





