March 4, 2026

CG Train Cancelled: रायपुर–नागपुर रूट की 14 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 24 से 31 जनवरी तक असर

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अधोसंरचना विकास के तहत राजनांदगांव–नागपुर तीसरी लाइन परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। इसी क्रम में तुमसर रोड यार्ड में 24 से 31 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

इस ब्लॉक के चलते कुल 14 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें से 6 ट्रेनें 24 से 31 जनवरी तक और 8 ट्रेनें 28 से 31 जनवरी तक नहीं चलेंगी। अधिकतर रद्द ट्रेनें पैसेंजर और मेमू हैं, जो रायपुर–नागपुर सेक्शन में चलती हैं। इससे रोजाना यात्रियों को यात्रा में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


❌ 24 से 31 जनवरी तक रद्द ट्रेनें

  • 🚫 58817 तुमसर रोड पैसेंजर
  • 🚫 58816 तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर
  • 🚫 58815 इतवारी–तिरोडी पैसेंजर
  • 🚫 58818 तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर
  • 🚫 68715 बालाघाट–इतवारी–तिरोडी मेमू
  • 🚫 68714 इतवारी–बालाघाट मेमू

❌ 28 से 31 जनवरी तक रद्द ट्रेनें

  • 🚫 68741 दुर्ग–गोंदिया मेमू
  • 🚫 68743 गोंदिया–इतवारी मेमू
  • 🚫 68744 इतवारी–गोंदिया मेमू
  • 🚫 68742 गोंदिया–दुर्ग मेमू
  • 🚫 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया मेमू
  • 🚫 68713 गोंदिया–इतवारी मेमू
  • 🚫 68716 इतवारी–गोंदिया मेमू
  • 🚫 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ मेमू

🔁 बीच में समाप्त होने वाली ट्रेनें

  • 78811 तुमसर रोड–तिरोडी डेमू गोबरवाही तक
  • 78812 तिरोडी–तुमसर रोड डेमू गोबरवाही तक
  • 78813 तिरोडी–बालाघाट डेमू गोबरवाही से
  • 78814 बालाघाट–तिरोडी डेमू गोबरवाही तक

⏱️ नियंत्रित (लेट) चलने वाली ट्रेनें

  • 29 जनवरी18240 इतवारी–कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस 30 मिनट लेट
  • 31 जनवरी12833 अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस 40 मिनट लेट

⚠️ यात्रियों के लिए सलाह

यात्रा से पहले यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या स्टेशन से जानकारी जरूर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।