July 23, 2026

CG विधानसभा मानसून सत्र: चौथे दिन प्रश्नकाल से शुरुआत, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक होगा पारित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही गुरुवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हो गई। आज सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी विधायकों के सवालों के जवाब देंगे।

ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक होगा पारित

आज की कार्यवाही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल सदन के पटल पर विभिन्न पत्र रखेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक पारित किया जाएगा। वहीं उद्योग मंत्री औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन संशोधन अधिनियम भी सदन में प्रस्तुत करेंगे।

63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और 8 याचिकाएं

आज विधानसभा में कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सूचीबद्ध हैं, जबकि 8 विधायक अपनी याचिकाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

अग्निशमन संशोधन विधेयक भी होगा पारित

गृहमंत्री विजय शर्मा सदन में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (संशोधन) विधेयक पारित कराएंगे। इसके साथ ही विधायक सुशांत शुक्ला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे, जिसका जवाब खाद्य मंत्री दयालदास बघेल देंगे।