March 5, 2026

CG Viral Video : नाचा कार्यक्रम में रोजगार सहायक ने उड़ाए नोट, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

कोरिया। कुछ दिनों पहले प्रदेश में ‘कला प्रदर्शन’ के वायरल वीडियोज ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं, और अब कोरिया जिले से एक नया वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। मामला सोनहत ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी का है, जहां नाचा कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण रोजगार सहायक खुलेआम नोट उड़ाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पोड़ी में पदस्थ रोजगार सहायक जिंदल साय मंच पर चल रहे नाचा कार्यक्रम का आनंद लेते हुए कलाकारों पर जमकर पैसे लुटाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।


🎭 नाचा कार्यक्रम का वीडियो हुआ वायरल

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत पोड़ी में शुक्रवार रात को नाचा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम के दौरान का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रोजगार सहायक दर्शकों के बीच खड़े होकर नोट उड़ाते हुए नजर आते हैं, जिससे सरकारी कर्मचारी की मर्यादा और आचरण पर सवाल खड़े हो गए हैं।


⚖️ जांच और कार्रवाई की उठी मांग

वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर जांच और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। लोगों का कहना है कि सरकारी पद पर रहते हुए इस तरह सार्वजनिक मंच पर आचरण करना नियमों के खिलाफ है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कदम उठाता है।


🚨 पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि इससे पहले गरियाबंद और सूरजपुर जिलों से भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर अश्लील प्रदर्शन के वीडियो वायरल हुए थे। उन मामलों में बार बालाओं द्वारा खुलेआम अंग प्रदर्शन किया गया था, जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई भी की थी। अब कोरिया जिले का यह मामला भी उसी कड़ी में जुड़ गया है।