May 15, 2026

छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रचंड वार, 26 अप्रैल तक लू जैसी स्थिति की चेतावनी, तापमान 43 डिग्री के पार

गले 3 दिन और बढ़ेगी गर्मी, लू का अलर्ट

छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्रों में गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
26 अप्रैल तक कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की गई है।

तापमान में बड़ा अंतर दर्ज

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम में हल्की गतिविधि भी देखने को मिली। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

  • दुर्ग – अधिकतम तापमान: 43.5°C (सबसे गर्म)
  • अंबिकापुर – न्यूनतम तापमान: 20°C

मौसम का सिस्टम क्या कहता है?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में कई वायुमंडलीय सिस्टम सक्रिय हैं, जिनमें द्रोणिका और प्रति चक्रवातीय परिसंचरण शामिल हैं। इनका असर यह है कि आने वाले दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क और गर्म रहेगा।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार 24 से 26 अप्रैल के बीच मध्य छत्तीसगढ़ में ग्रीष्म लहर (Heat Wave) जैसी स्थिति बनने की संभावना है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 43°C
  • न्यूनतम तापमान: 29°C
  • दिनभर तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं