September 4, 2026

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; भारी बारिश की चेतावनी

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। बस्तर और सरगुजा संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त के अंत तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 24 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 29°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहने का अनुमान है।

सक्रिय मौसम प्रणाली

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण करीब 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। वहीं, सिस्टम से जुड़ी द्रोणिका झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बनी हुई है।

इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

  • कोटाडोल (MCB) – 11 सेमी
  • रामचंद्रपुर – 8 सेमी
  • तोकापाल – 8 सेमी
  • करपावंड – 8 सेमी
  • छुरा, नांगार – 7 सेमी
  • सुकमा, लोरमी, जगदलपुर, केशकाल, बस्तर – 6 सेमी

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया समेत कई जिलों में बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

वहीं रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, जशपुर और बलरामपुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।