छत्तीसगढ़ में बादलों के असर से तापमान में बढ़ोतरी, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में आज कोहरे की संभावना
रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। माना क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
हालांकि रात के तापमान में आई इस बढ़ोतरी का ठंड पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद प्रदेश में एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
वहीं आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।




