January 16, 2026

CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर, रायपुर-बिलासपुर में बढ़ा तापमान

रायपुर। उत्तर छत्तीसगढ़ के कोरिया, एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर), सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गुरुवार को शीतलहर की स्थिति बनी रही। वहीं रायपुर, बिलासपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में भी पारा चढ़ा है।

2 दिन और रहेगा शीतलहर का असर

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर जारी रह सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 15°C रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे का तापमान

  • रायपुर: अधिकतम 27.9°C, न्यूनतम 13.9°C
  • माना: अधिकतम 27.2°C, न्यूनतम 13.9°C
  • बिलासपुर: अधिकतम 26°C, न्यूनतम 13.8°C
  • पेंड्रारोड: अधिकतम 23.2°C, न्यूनतम 10°C
  • अंबिकापुर: अधिकतम 22.1°C, न्यूनतम 4.4°C
  • जगदलपुर: अधिकतम 29.2°C, न्यूनतम 12.6°C
  • दुर्ग: अधिकतम 30°C, न्यूनतम 10.8°C
  • राजनांदगांव: अधिकतम 29.5°C

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी कोरिया, एमसीबी, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है।