March 3, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम, बस्तर में बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र और ऊपरी हवा के चक्रीय परिसंचरण के असर से प्रदेश में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

बस्तर संभाग में बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

23 फरवरी को बस्तर संभाग के एक-दो जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य से आंशिक बादल छाए रहने वाला रहेगा।

तापमान में होगा बदलाव

  • 24 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है।
  • अगले दो दिनों में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।
  • अधिकतम तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।

  • सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 35°C दर्ज किया गया।
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12°C रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी रायपुर में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 34°C
  • न्यूनतम तापमान: 20°C

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल भारी वर्षा के संकेत नहीं हैं, लेकिन बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो सकता है।