January 17, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड, अंबिकापुर में पारा 3.3°C

छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण भीषण ठंड का असर जारी है। सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है।

शीत लहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने 8 जनवरी तक सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सहित रायपुर, दुर्ग और आसपास के कई जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की है। वहीं 8 से 9 जनवरी तक रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत कुछ जिलों में भी ठंड का असर बना रह सकता है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।