May 19, 2026

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी घंटों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।

वहीं, चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचने, बिजली कड़कने के समय खुले स्थानों से दूर रहने और पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने को कहा गया है।

किसानों को भी फसलों और मवेशियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने की हिदायत दी गई है।