रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। नमीयुक्त हवाओं के असर से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 32.8°C रायपुर में रिकॉर्ड किया गया।
पिछले 24 घंटों का हाल
- अधिकतम तापमान: 32.8°C (रायपुर)
- न्यूनतम तापमान: 8.4°C (अंबिकापुर)
- प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं
- रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा में तापमान सामान्य से लगभग 2°C अधिक
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ 77° पूर्व और 30° उत्तर में मध्य तथा उपरी क्षोभमंडल में स्थित है। हालांकि, इसका छत्तीसगढ़ के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं दिख रहा है।
12 फरवरी से न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
रायपुर का मौसम कैसा रहेगा?
- सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना
- अधिकतम तापमान: लगभग 32°C
- न्यूनतम तापमान: करीब 16°C
- आने वाले 7 दिनों तक मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं





