रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी हवाओं के तेज होने से रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान जो करीब ढाई डिग्री तक बढ़ा था, उसमें अब हल्की गिरावट संभव है। पिछले दो दिनों से रायपुर में प्रदेश का सबसे अधिक दिन का तापमान दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे का हाल
- अधिकतम तापमान: 32.9°C
- न्यूनतम तापमान: 9.9°C
- प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा
- कहीं भी बारिश दर्ज नहीं हुई
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिक का अपडेट
मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि सब-ट्रॉपिकल पश्चिमी जेटस्ट्रीम के प्रबल होने के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है, लेकिन किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
15 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 15 फरवरी की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।
- अधिकतम तापमान: 33°C
- न्यूनतम तापमान: 19°C (लगभग)
फिलहाल प्रदेश में ठंड से राहत बनी रहेगी, लेकिन रात में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है।





