May 14, 2026

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगा तापमान, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और अंधड़ के आसार

रायपुर। Chhattisgarh में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग ने आज से प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। मनेंद्रगढ़, पेंड्रा रोड और माना-रायपुर एयरपोर्ट क्षेत्र में 3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं लाभांडीह, बिलासपुर और रायपुर में 2 सेंटीमीटर तथा मोहला, अंबागढ़ चौकी, लोरमी, तखतपुर और सकरी में 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी Durg में रही, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका जैसी कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं अब प्रदेश में अधिकतम तापमान बढ़ने का दौर भी शुरू हो सकता है।

राजधानी Raipur में आज दोपहर और शाम के बाद आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।