March 5, 2026

CG Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 2 फरवरी से सरगुजा में हल्की बारिश के आसार

रायपुर।
रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के बाद सोमवार से बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार,
उत्तर अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य पाकिस्तान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक एक प्रेरित चक्रीय परिसंचरण भी बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि

  • 2 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ
  • 5 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ
    उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा।

आज 1 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 2 फरवरी से उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार क्रमिक वृद्धि की संभावना जताई गई है।

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में रविवार सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 31 डिग्री सेल्सियस
  • न्यूनतम तापमान: 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।