रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया।
10वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने टॉप किया है। एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान ने 594 अंक (99.00%) हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं मुंगेली के अंशुल शर्मा ने भी 99.00% अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

मेरिट लिस्ट में कुल 42 छात्रों ने जगह बनाई है, जिनमें टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल हैं।

बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं। हालांकि, 12वीं हिंदी पेपर लीक होने के कारण 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा करानी पड़ी, जिससे रिजल्ट जारी होने में देरी हुई।
इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में कुल 3,20,535 छात्र शामिल हुए, जिनमें 1,42,881 बालक और 1,77,654 बालिकाएं थीं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2,510 केंद्र बनाए गए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:
छात्र CGBSE official website या results.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- “CGBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें
- स्क्रीन पर मार्कशीट देखें और डाउनलोड करें
SMS से रिजल्ट:
- CG10 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेजें
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।





