छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में किया जाएगा।
लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।
- प्रथम पाली: जनरल स्टडीज – प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक
- द्वितीय पाली: एप्टीट्यूट टेस्ट – दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
अधिक जानकारी:
अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी निर्देशों का पालन करें और समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचें।




