140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने CM से की मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और विश्वास की नई तस्वीर सामने आई है। बीजापुर और कांकेर जिलों से आए 140 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की।
जंगल से मुख्यधारा तक का सफर
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने आत्मसमर्पित नक्सलियों से उनके पुराने जीवन और वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा की। नक्सलियों ने बताया कि अब उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है और वे परिवार के साथ सुरक्षित जीवन जी रहे हैं।
विकास कार्यों से बदली तस्वीर
रायपुर। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने कहा कि उनके क्षेत्रों में सड़कों, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है, जिससे जीवन पहले की तुलना में आसान हो गया है।
पहली बार परिवार संग मनाई होली
रायपुर। कुछ नक्सलियों ने भावुक होकर बताया कि उन्होंने पहली बार होली जैसे त्योहार को अपने परिवार के साथ मनाया, जो उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा।
CM साय ने किया स्वागत
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी का मुख्यधारा में स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम न केवल व्यक्तिगत बदलाव है, बल्कि प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा प्रयास है।
पुनर्वास और रोजगार का भरोसा
रायपुर। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, रोजगार और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
नक्सलवाद खत्म होने के करीब
रायपुर। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के संकल्प को जल्द पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में मंत्री भी रहे मौजूद
रायपुर। इस दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक भी मौजूद रहीं।





