March 5, 2026

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों को बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूल शिक्षा विभाग को 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से चल रही शिक्षक कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

इसमें पहले से स्वीकृत 4708 पदों के साथ अब 292 सहायक शिक्षक पदों को जोड़ा गया है। कुल मिलाकर अब भर्ती प्रक्रिया के लिए 5000 पद उपलब्ध हैं।

विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में भर्ती प्रक्रिया और दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। इस कदम से लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को भी राहत मिलेगी और स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।