रायपुर। विधानसभा बजट सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य का ‘‘आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2025-26’’ पटल पर प्रस्तुत किया गया। सर्वेक्षण में वर्ष 2024-25 के त्वरित अनुमान और वर्ष 2025-26 के अग्रिम अनुमान के आधार पर राज्य की अर्थव्यवस्था की प्रगति का विस्तृत विवरण दिया गया है। इसमें सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP), विभिन्न क्षेत्रों की वृद्धि दर और प्रति व्यक्ति आय से जुड़े आंकड़े शामिल हैं।
वर्ष 2025-26: GSDP में 11.57% वृद्धि का अनुमान
1. प्रचलित भावों पर
वर्ष 2025-26 में सकल राज्य घरेलू उत्पाद (बाजार मूल्य) 5,65,845 करोड़ रुपये (2024-25) से बढ़कर 6,31,291 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो 11.57% वृद्धि दर्शाता है।
- कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र: 1,06,521 करोड़ से बढ़कर 1,19,871 करोड़ रुपये (12.53% वृद्धि)
- उद्योग क्षेत्र: 2,45,283 करोड़ से बढ़कर 2,70,449 करोड़ रुपये (10.26% वृद्धि)
- सेवा क्षेत्र: 1,68,115 करोड़ से बढ़कर 1,90,221 करोड़ रुपये (13.15% वृद्धि)
2. स्थिर भावों पर (आधार वर्ष 2011-12)
स्थिर भावों पर GSDP 3,31,402 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,58,293 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जो 8.11% वृद्धि को दर्शाता है।
- कृषि क्षेत्र: 53,928 करोड़ से 57,969 करोड़ रुपये (7.49%)
- उद्योग क्षेत्र: 1,49,678 करोड़ से 1,60,473 करोड़ रुपये (7.21%)
- सेवा क्षेत्र: 98,147 करोड़ से 1,07,088 करोड़ रुपये (9.11%)
वर्ष 2024-25 (त्वरित अनुमान): 10.50% की वृद्धि
1. प्रचलित भावों पर
वर्ष 2023-24 की तुलना में 2024-25 में GSDP में 10.50% वृद्धि दर्ज की गई।
- कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र: 11.76%
- उद्योग क्षेत्र: 9.91%
- सेवा क्षेत्र: 10.08%
2. स्थिर भावों पर
स्थिर भावों पर 2024-25 में 6.43% की वृद्धि दर्ज की गई।
- कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र: 6.28%
- उद्योग क्षेत्र: 5.19%
- सेवा क्षेत्र: 7.43%


प्रति व्यक्ति आय में भी बढ़ोतरी
प्रति व्यक्ति आय (प्रचलित भावों पर) वर्ष 2024-25 में 1,62,848 रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में 1,79,244 रुपये होने का अनुमान है। यह 10.07% की वृद्धि दर्शाता है।
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि, उद्योग और सेवा तीनों क्षेत्रों में संतुलित वृद्धि की ओर अग्रसर है, जो आने वाले वर्षों में विकास की मजबूत संभावनाओं को दर्शाता है।







