March 3, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 120 समर्पित नक्सलियों ने देखा लोकतांत्रिक कार्यवाही

रायपुर: शासन की नीति के तहत पुनर्वास करने वाले 120 समर्पित नक्सली आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहुंचे और सदन की कार्यवाही को देखा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ विधानसभा के ऐतिहासिक दिन में दर्ज होगा और लोकतंत्र में ऐसे पुर्नवास करने वाले नक्सलियों का स्वागत अभिनंदन है।

विधानसभा पहुंचे समर्पित नक्सलियों में 66 पुरुष और 54 महिलाएं शामिल थीं। इनमें 6 पूर्व सेंट्रल कमेटी सदस्य रूपेश, बसवा, चैतू, ललिता और राजू भी थे। सामान्य सदस्य दर्शक दीर्घा में बैठकर कार्यवाही देख रहे थे, जबकि सेंट्रल कमेटी के पूर्व नेताओं ने अध्यक्षीय दीर्घा में बैठकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अनुभव लिया।

यह पहल नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा में लौटने और पुनर्वास नीति को सफल बनाने के उद्देश्य से की गई है।