May 19, 2026

छत्तीसगढ़ अपडेट: सीएम साय का बंगाल दौरा, ट्राइबल गेम्स समापन समेत कई अहम खबरें

सीएम विष्णुदेव साय आज बंगाल दौरे पर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज देर शाम पश्चिम बंगाल दौरे पर रवाना होंगे। वे रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी संभावित है।

ट्राइबल गेम्स का आज समापन

रायपुर: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का समापन समारोह आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम में मैरी कॉम और बाइचुंग भूटिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक

रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत 265 पदों पर भर्ती की जा रही है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 15 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव

रायगढ़: बढ़ती गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदल दिया गया है। अब केंद्र सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगे। यह व्यवस्था अगले तीन महीनों तक लागू रहेगी।

अकलतरा में ट्रेनें फिर से बहाल

अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए गए कार्य के बाद प्रभावित ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी