March 3, 2026

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: साय सरकार का “संकल्प” बजट पेश, 1.72 लाख करोड़ का प्रावधान

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 का “संकल्प” बजट पेश किया। इस बार का बजट 1,72,000 करोड़ रुपये का है और इसमें समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, जीविका और नीति से परिणाम को प्रमुखता दी गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के विज़न के अनुरूप तैयार किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने 5 मिशन मोड योजनाओं की घोषणा की – मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, एआई मिशन, पर्यटन विकास मिशन, स्टार्टअप मिशन और खेल उत्कर्ष मिशन – जो प्रदेश के विकास को नई गति देंगे।