रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 का “संकल्प” बजट पेश किया। इस बजट में बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि 1,500 नए बस्तर फाइटर्स पद सृजित किए जाएंगे। इसके अलावा 15 नए पुलिस थाना, 5 नए साइबर थाने और महिला थानों की संख्या बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।
सरकार का कहना है कि यह पहल स्थानीय युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने और क्षेत्रीय विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
🔹 बजट की प्रमुख घोषणाएं –
- 1,500 नए बस्तर फाइटर्स पद
- 15 नए पुलिस थाना
- 5 नए साइबर थाने
- महिला थानों की संख्या में वृद्धि
- तेलीबांधा रायपुर थाना का नवीनीकरण
- सीन ऑफ क्राइम यूनिट के लिए 3 करोड़ का प्रावधान





