March 3, 2026

Chhattisgarh Budget Session: 23 फरवरी से बजट सत्र शुरू, 24 को पेश होगा 2026-27 का बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 15 बैठकें आयोजित की जाएंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल Ramen Deka के अभिभाषण से होगी।

अभिभाषण के बाद कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके उपरांत वित्त मंत्री OP Choudhary वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश करेंगे।

इन तिथियों पर होगी अहम चर्चा

  • 25 फरवरी: राज्यपाल के अभिभाषण और कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा
  • 24 फरवरी, दोपहर 12:30 बजे: वित्तीय वर्ष 2026-27 का मुख्य बजट पेश
  • 26 और 27 फरवरी: बजट पर सामान्य चर्चा
  • 9 से 17 मार्च: विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा
  • 17 मार्च: विनियोग विधेयक पर चर्चा
  • 18 मार्च: विनियोग विधेयक पारित

सत्र के दौरान अविभाजित मध्यप्रदेश के दिवंगत विधायक दीनदयाल पोर्ते को श्रद्धांजलि भी अर्पित की जाएगी।

2813 प्रश्न लगाए गए

बजट सत्र को लेकर विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं:

  • 1437 तारांकित प्रश्न
  • 1378 अतारांकित प्रश्न

इसके अलावा:

  • 61 ध्यानाकर्षण सूचनाएं
  • नियम 139 के तहत अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर 1 सूचना
  • 13 अशासकीय संकल्प
  • 9 शून्यकाल सूचनाएं
  • 112 याचिकाएं

सत्र के दौरान इन मुद्दों पर व्यापक चर्चा की संभावना है, जिससे राज्य की वित्तीय और नीतिगत दिशा तय होगी।