March 5, 2026

CG Cabinet Meeting: रायपुर में साय कैबिनेट की बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन में साय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में बजट सत्र से पहले कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। अधिकारियों और मंत्रियों ने बताया कि बैठक के बाद कैबिनेट के लिए लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया और जनता के साथ साझा की जाएगी।

अभी तक बैठक के एजेंडा के बारे में विस्तार से कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य के विकास, बजट और नीतिगत फैसलों पर इस बैठक में निर्णय लिए जाएंगे।