May 15, 2026

साय कैबिनेट की बैठक शुरू, विधानसभा विशेष सत्र समेत अहम मुद्दों पर चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक महानदी भवन में शुरू हो गई है। इस बैठक में विधानसभा के विशेष सत्र सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। सरकार की नीतिगत दिशा और प्रशासनिक फैसलों को लेकर भी चर्चा होने के संकेत हैं।

बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी संबंधित मंत्री मीडिया को ब्रीफिंग के जरिए देंगे।