May 15, 2026

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, जिज्ञासु वर्मा ने 98% के साथ किया टॉप

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। करीब ढाई लाख छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस वर्ष जिज्ञासु वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक चली थीं। पहले परिणाम 15 अप्रैल तक जारी होने की योजना थी, लेकिन हिंदी पेपर लीक होने के बाद 10 अप्रैल को पुनः परीक्षा आयोजित करनी पड़ी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

हायर सेकेंडरी परीक्षा में इस साल कुल 2,45,785 छात्र शामिल हुए, जिनमें 1,02,975 बालक और 1,42,810 बालिकाएं थीं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 2,395 केंद्र बनाए गए थे।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:
छात्र CGBSE official website या results.cg.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

  • होमपेज पर “CGBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें
  • स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं

SMS से रिजल्ट:

  • CG12 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेजें

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य के उपयोग के लिए अपनी मार्कशीट सुरक्षित रखें।