March 5, 2026

छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी ठंड, अगले तीन दिनों में रात का तापमान 1 से 3 डिग्री तक गिरेगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। मौसम फिलहाल ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे रात के समय ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

दिन के तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक दिन के तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। हालांकि कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा रही है।

कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है। रायपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

इन शहरों में तापमान रहा ज्यादा

बिलासपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड सहित कई शहरों में तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रात की ठंड बढ़ने के साथ लोगों को सर्दी से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।