March 4, 2026

मुख्य सचिव ने पीएमजी प्रगति परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

रायपुर, 10 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ राज्य में केंद्र शासन की पीएमजी प्रगति परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री विकासशील द्वारा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाओं के कार्यों को प्रभावी और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

मुख्य सचिव ने टेलीकॉम, वन, एससीसीएल, रेल्वे एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी परियोजनाओं को गतिशील बनाने हेतु सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय और विभागीय सहयोग के माध्यम से परियोजनाओं की गति बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग के सचिव श्री रजत कुमार, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी के सचिव श्री अंकित आनंद सहित वन, रेल्वे, खनिज विभाग और जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

मुख्य सचिव ने कहा कि पीएमजी एवं प्रगति पोर्टल के अंतर्गत आने वाली परियोजनाएं राज्य के समग्र विकास और डिजिटल-सक्षम प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण हैं, इसलिए इन परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना आवश्यक है।