रायपुर।
Chhattisgarh शासन के Forest and Climate Change Department Chhattisgarh ने प्रशासनिक कसावट के तहत वन अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
यह आदेश 21 नवंबर 2025 के विभागीय संदर्भ के आधार पर जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है।
विभिन्न वनमंडलों में नई जिम्मेदारियां
जारी सूची के मुताबिक विभिन्न वनमंडलों, अनुसंधान एवं विस्तार इकाइयों तथा परिक्षेत्रों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना और फील्ड स्तर पर कार्यों की मॉनिटरिंग को सुदृढ़ करना बताया जा रहा है।
वन विभाग के इस निर्णय को प्रशासनिक पुनर्संरचना की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
आदेश की प्रति
विभाग द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। विस्तृत सूची में अधिकारी का नाम, वर्तमान पदस्थापना और नई पदस्थापना का उल्लेख किया गया है |





